लुधियाना निगम में फाइलें गायब को लेकर हड़कंप:पहले कांग्रेसी नेता की बिल्डिंग की 6 फाइलें हो चुकी गायब,अब होटल की फाइल का डिस्पयूट

लुधियाना के नगर निगम में फाइलें गायब होने के मामले लगातार सामने आ रहे है। फाइलें कहां खो रही है इस बात का अभी तक पता नहीं चल सका। कुछ दिनों पहले कांग्रेस के सीनियर नेता और मार्केट कमेटी के चेयरमैन दर्शन लाल लड्डू की बिल्डिंग की 6 फाइलें निगम दफ्तर से गायब हो गई। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने मामला भी दर्ज किया। अब एक होटल की फाइल गायब होने का डिस्पयूट सामने आया है। फिलहाल इस मामले में निगम के समस्त अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। पता चला है कि निगम कमिश्नर इस केस में विशेष जांच करवाने जा रहे है। कुछ समय पहले बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने होटल के अवैध हिस्से को कंपाउंड किया था। जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। बिल्डिंग ब्रांच जोन डी के कर्मी इस फाइल को ढूंढने में लगे। आशंका जताई जा रही है कि बाड़ेवाल रोड पर अस्पताल की फाइल भी गुम हो सकती है क्योंकि इस अस्पताल की इमारत को कंपाउंड करने की जांच निकाय विभाग द्वारा की जा रही है। काका मैरिज पैलेस रोड का है मामला वर्णनीय है कि काका मैरिज पैलेस रोड पर एक होटल का निर्माण काफी हुआ था। कुछ समय पहले होटल के साथ नया हिस्सा जोड़ा गया था। इस हिस्से को नान कंपाउंडएवल हिस्सा माना जा रहा था। बीते साल होटल के नान कंपाउंडएवल हिस्से को कुछ अधिकारियों ने कंपाउंड कर दिया है। निगम खजाने में पैसा भी जमा हो चुका है। लेकिन कंपाउंडिंग को लेकर अब विवाद शुरू हो चुका है। किस आधार पर बिल्डिंग को कंपाउंड किया गया है, इसकी जांच अधिकारी करना चाहते हैं। 10 अक्तूबर 2024 को हुई थी 6 फाइलें गुम 10 अक्तूबर 2024 को निगम कमिश्नर से 6 फाइलें गुम हो गई थी। यह सभी फाइलें पूर्व कांग्रेसी चेयरमैन दर्शन लाल के चांद सिनेमा के पास बन रहे कांप्लेक्स से संबंधित हैं। यह कांप्लेक्स सात मंजिल तक बन चुका है। नियमों मुताबिक 4 मंजिल से ज्यादा नहीं बन सकता था। थाना डिवीजन नंबर 5 के एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह की शिकायत 18 दिसंबर 2024 को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले संबंधित निगम कमिश्नर आदित्य और एटीपी मोहन सिंह से बात करने की कोशिश की उन्होंने व्यस्त होने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *