करनपठार पुलिस ने केरल से गुमशुदा को ढूंढ निकाला

करनपठार पुलिस ने केरल से गुमशुदा को ढूंढ निकाला
अनूपपुर।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत निरी. संजय खलखो थाना प्रभारी करनपठार एवं उप निरी. मंगला प्रसाद दुबे चैकी प्रभारी सरई के नेतृत्व में सउनि. मुनीन्द्र गवले, प्रआर. 140 राजेश पाव, आर. 287 विनोद कुमार म. आर. 343 मंजू भट्ट थाना करनपठार के द्वारा थाना करनपठार में दर्ज अपराध क्र. 09/2024 धारा 336 ताहि. की अपह्ता काल्पनिक नाम/मीना पिता जमुना प्रसाद उम्र 16 वर्ष 11 मांह नि. खमरौध चै. सरई थाना करनपठार को सायबर शाखा अनूपपुर में पदस्थ प्रआर. राजेन्द्र अहिरवार, आर. पंकज के सहयोग से  प्रदाय किया गया मोबाईल टावर लोकेशन के आधार पर विष्णवली थाना राजकक्ड जिला इडौकी (राज्य-केरला) से  दस्तयाब कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर धारा 183 बी. एन. एस.ए. का कथन कराया पश्चात बाल कल्याण समिति अनूपपुर के समक्ष पेश कर परिजनो को सुपुर्द किया गया। अपह्ता के दस्तयाब होने में थाना प्रभारी निरी.संजय खलखो, उप निरी मंगला प्रसाद दुबे,सउनि. मुनीन्द्र गवले, प्रआर. 140 राजेश पाव., म. आर. 343 मंजू भट्ट आर. 287 विनोद कुमार का एवं साइबर सेल प्रभारी राजेंद्र प्रसाद अहिरवार आर पंकज मिश्रा का अहम कार्य करने में सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *