बीजापुर में IED ब्लास्ट…3 जवान जख्मी:नक्सल ऑपरेशन से लौट रही थी DRG की टीम, तभी IED की चपेट में आया पैर

छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के 3 जवान जख्मी हो गए हैं। तीनों को मौके से बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, DRG के जवान तोड़का इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। दोपहर में सर्च ऑपरेशन से जिला मुख्यालय लौट रहे थे। तोड़का इलाके में नक्सलियों ने प्रेशर IED प्लांट कर रखी थी। वहीं जवान का पैर IED पर आया जिससे जोर का धमाका हो गया। ब्लास्ट की चपेट में DRG के 3 जवान आ गए। हालांकि, उन्हें मामूली चोट आई है। तीनों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया है। IG सुंदरराज पी ने कहा कि, तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *