5 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार:लूट व अपहरण सहित मारपीट के मामले में था फरार, जिला स्पेशल पुलिस टीम की कार्रवाई

करौली स्पेशल पुलिस टीम ने 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल रन्नो सिंह और धर्मवीर की विशेष भूमिका रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी, मारपीट, लूट और अपहरण के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहा था। करौली डीएसटी टीम प्रभारी धारा सिंह ने बताया कि करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आरोपी वकील सिंह पुत्र निहाल सिंह गुर्जर, निवासी कंजौली थाना बालघाट जिला करौली को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को पिछले तीन-चार दिन से आरोपी के राजपुर गांव में उसके मामा के घर ठहरने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस राजपुर गांव पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर खेतों की ओर भाग गया। इस दौरान पुलिस दल ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ पूर्व सरपंच भल्ला राम मीणा निवासी लंगड़ा पुरा के अपहरण एवं मारपीट तथा लूटपाट की एफआईआर दर्ज है। मामले में मुख्य आरोपी दर्शन गुर्जर के साथ फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी का एसपी द्वारा 5 हजार रुपए का नाम घोषित है। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह, कुलदीप, देशराज, रवि, आकाश, अमीर सिंह, नेमीचंद, रामदास, कमल सिंह आदि शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *