बाबा साहब पर टिप्पणी का विरोध:झुंझुनूं मे सर्वसमाज ने पैदल मार्च निकालकर गृहमंत्री का पुतला फूंका, गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेड़कर पर की गई टिप्पणी के विरोध में सर्वसमाज संघर्ष समिति की ओर से झुंझुनूं में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। पैदल मार्च गांधीपार्क से शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ कलेक्ट्रेट पर पहुंचा। जहा गृहमंत्री का पुतला दहन कर जमकर प्रदर्शन किया गया। गृह मंत्री मुर्दाबाद – मुर्दाबाद, अमित शाह इस्तीफा दें, माफी मांगों के नारे लगाए। एससी-एसटी संघर्ष समिति के जिला उपाध्यक्ष डॉ कमल मीणा ने कहा कि हमारे देश के गृह मंत्री द्वारा संसद में बाबा साहेब अंबडे़कर पर अर्मादित टिप्पणी की गई। उनका अपमान किया है। देश के करोड़ो की भावना आहत हुई है। बाबा साहब देश में सभी जातियां एवं धर्म को एक समान मानते थे। उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन पर टिप्पणी करना गलत है। इससे सर्व समाज में आक्रोश है। गृहमंत्री माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा दे। विरोध-प्रदर्शन के बाद संघर्ष समिति की ओर से जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर गृहमंत्री अमित शाह को पद से बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान बडी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *