मां वैष्णो माता व ठाकुर बाबा बनेगा धाम भक्त मंडल की ओर से शुक्रवार को कंबल वितरण किया गया। करौली के जिला अस्पताल, स्थाई रैन बसेरा, निशुल्क भोजनशाला, जरूरतमंदों सहित विभिन्न स्थानों पर 1100 कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने फायर स्टेशन और रैन बसेरे का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, नगर परिषद आयुक्त करणी सिंह, हॉस्पिटल पीएमओ डॉक्टर रामकेश मीणा और भामाशाह जितेंद्र सिंह सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे। समाजसेवी बबलू शुक्ला ने बताया कि भामाशाह जितेंद्र सिंह द्वारा जिला अस्पताल के लिए 200 कंबल, करौली नगर परिषद के स्थाई रैन बसेरे के लिए 50 कंबल, निशुल्क भोजनशाला के लिए 100 कंबल, जरूरतमंद, साधु-संत सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 1100 कंबल का वितरण किया गया। साथ ही भामाशाह द्वारा आगे भी सहयोग का भरोसा दिया है। इस दौरान जिला कलेक्टर ने क्षेत्र के भामाशाह और समाज सेवा के लिए आगे आकर कार्य करने वाले लोगों की सराहना की। कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने इस दौरान नगर परिषद में संचालित रैन बसेरा, फायर स्टेशन और कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खराब पड़े वाहनों, उपकरण आदि को दुरुस्त कराने और नकारा समान की नीलामी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन के खराब होने पर कलेक्टर ने उसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर नेम जल्द से जल्द नीलामी के लिए कमेटी गठित करने की भी बात कही है। साथ ही कलेक्टर ने दमकल और कचरा उठाने वाले वाहनों को भी ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।


