झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को मण्डावर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने स्थायी वारंटी पेंडिंग प्रकरणों तथा पेंडिंग माल का शीघ्र निस्तारण करवाने एवं हिस्ट्रीशीटर की सूची थाने के बाहर चस्पा करने के निर्देश भी थानाधिकारी को दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बीएलगन पंजिका एवं आर्म्स रजिस्टर की जांच करते हुए थानाधिकारी को बीएल व एमएल गन के रजिस्टर का संबंधित कार्यालयों से मिलान करवाए जाने तथा जिन अनुज्ञापत्रों का नवीनीकरण नहीं हो रहा है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने थानाधिकारी को थाने में काफी समय से रिक्त चल रहे पदों के संबंध में उच्च स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश दिए। इस दौरान थानाधिकारी महावीर प्रसाद सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।


