गहलोत के आरोपों पर बोली शहर भाजपा:जोधपुर में बिना भेदभाव के हो रहे विकास कार्य, पिछली सरकार में रुकी थी परियोजनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस सरकार के समय शुरू किए गए प्रोजेक्ट को बंद करने को लेकर दिए बयान पर अब शहर भाजपा ने पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक बताया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जोधपुर समेत राजस्थान के जनहित प्रोजेक्टों पर तेजी से काम हो रहा है, जबकि जो परियोजनाएं गहलोत बता रहे हैं, वे अधूरी डीपीआर, लंबित टेंडरों और बजट की कमी के कारण पिछली सरकार में रुकी थीं। स्वास्थ्य क्षेत्र में कांग्रेस सरकार की लापरवाही उजागर करते हुए पुरोहित ने कहा कि कई अस्पतालों का केवल उद्घाटन हुआ था, लेकिन डॉक्टर, उपकरण और संचालन की व्यवस्थाएं नहीं थीं। आज भाजपा सरकार ने सभी अस्पतालों में स्टाफ और उपकरण उपलब्ध कराकर खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है। जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। यह चार लेन का 7.633 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट 1243 करोड़ की लागत से महामंदिर जंक्शन से आखलिया चौराहा तक बनेगा, जिसमें कई जंक्शन व रैंप होंगे। यह प्रोजेक्ट वर्षों से रुका हुआ था, जिसे अब भाजपा सरकार ने गति दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *