ओप्पो फाइंड X9 स्मार्टफोन्स सीरीज लॉन्च, कीमत ₹74,999 से शुरू:लुमोजिन इमेज इंजन के साथ 200MP कैमरा, डायमेंसिटी 9500 प्रोसेसर और 7500mAh बैटरी

टेक कंपनी ओप्पो ने आज (18 नवंबर) भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज फाइंड X9 लॉन्च कर दी है। इसमें फाइंड X9 और फाइंड X9 प्रो मॉडल शामिल हैं। ये भारत में पहले फोन्स हैं, जिनमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा फाइंड X9 प्रो में लूमो इमेज इंजन के साथ 200MP कैमरा सेटअप और 7500mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स हैं। वहीं, फाइंड X9 मॉडल में 50MP कैमरा सेटअप और 7025mAh की बैटरी जैसे फीचर्स हैं। भारत में ये वीवो X300, वनप्लस 13 और शाओमी 17 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को टक्कर देंगे। ओप्पो फाइंड X9 सीरीज: शुरुआती कीमत ₹74,999 कंपनी ओप्पो फाइंड X9 को दो स्टोरेज वैरिएंट में उतारा है और इसकी शुरुआती कीमत 74,999 रुपए रखी गई है। वहीं, ओप्पो फाइंड X9 प्रो को सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 1,09,999 रुपए है। इसके अलावा ओप्पो फाइंड X9 प्रो के लिए ओप्पो हसलब्लैड टेलीकन्वर्टर किट की कीमत 29,999 रुपए रखी है। वहीं कंपनी ने लॉन्चिंग इवेंट में ओप्पो एनको बड्स 3 प्रो+ को भी लॉन्च किया, जिसकी कीमत 2099 रुपए है। फोटो में नेचुरल इफेक्ट के लिए लुमो इमेज इंजन ओपो फाइंड X9 सीरीज में सबसे खास कैमरा सेटअप के साथ मिलने वाला लूमोजिन इमेज इंजन है। इस हसलब्लैड टेलीकन्वर्टर किट को कंपनी ने इन-हाउस डेवलप किया है। यह कलर साइंस सेंसर कंट्रोल और कम्प्यूटेशनल प्रोसेसिंग को एक साथ जोड़ता है। यह कैमरा सिस्टम फोटोज में आर्टिफिशियल इफेक्ट या ओवर-शार्प टोन को हटाकर उन्हें नैचुरल लुक देता है। ओप्पो का दावा है कि LUMO इमेज इंजन फोन फोटोग्राफी को ‘ह्यूमन आई’ जैसा परफेक्शन दे सकता है।
ओप्पो फाइंड X9 और फाइंड X9 प्रो का डिजाइन दोनों कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन है, जो एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम पर बने है, जो हल्का लेकिन मजबूत है। फ्रंट और बैक ग्लास कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से कवर है, जो स्क्रैच रेसिस्टेंट है। कैमरा या AI फीचर्स के लिए साइड में कस्टमाइजेबल स्नैप की दी गई है। 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर बारिश या गंदगी में भी काम करता है। फ्रंट में डिस्प्ले फ्लैट स्क्रीन के साथ 1.15mm की अल्ट्रा-थिन बेजल्स हैं, जो एज-टू-एज व्यूइंग देते हैं। फोन IP68/IP69 रेटेड है, यानी हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स भी झेल सकता है। कैमरा मॉड्यूल सिंगल यूनिट जैसा लगता है, जो फोन को स्लीक लुक देता है। कुल मिलाकर, दोनों फोन डेली यूज में प्रीमियम लगते हैं। ओप्पो फाइंड X9 157mm लंबा, 73.9mm चौड़ा और 8mm मोटा है और वजन सिर्फ 203 ग्राम है। जिससे यह सिंगल-हैंड यूज के लिए परफेक्ट है। वहीं, ओप्पो फाइंड X9 प्रो 161.26mm लंबा, 76.46mm चौड़ा और 8.25mm मोटा है और वजन सिर्फ 224 ग्राम है। फोन बैलेंस्ड ग्रिप देता है। ओप्पो फाइंड X9 स्पेस ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे कलर और फाइंड X9 प्रो सिल्क व्हाइट और टाइटेनियम चारकोल ऑप्शन में अवेलबल है।

ओप्पो फाइंड X9: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: ओप्पो फाइंड X9 में 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59 इंच की 1.5K ओलेड OLED फ्लैट स्क्रीन दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है और इसका टच सेंपलिंग रेट 240Hz है, यानी टच स्मूद चलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स है। स्क्रीन को ओप्पो क्रिस्टल शील्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है और P3 डिस्प्ले चिप से तस्वीरें और भी क्लीयर दिखती हैं। कंपनी ने इस मोबाइल को इन डिस्प्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए फोन में 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज है, जिससे एप्स जल्दी खुलते हैं और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है। यह एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड कलरOS 16 पर काम करता है। हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए फाइंड X9 में ट्रिनिटी इंजन लगाया गया है, जो स्मूथ और लैग फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 36,344.4mm² कूलिंग डिसपेशन एरिया दिया गया है। यह ओपो मोबाइल ग्राफिक्स के लिए आर्म माली ड्रेग MC12 जीपीयू सपोर्ट करता है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए ओप्पो फाइंड X9 के बैक पैनल पर हसलब्लैड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी LYT808 मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। मोबाइल 120x AI टेलिस्कोपिक यूम सपोर्ट करता है। इससे काफी दूर के ऑब्जेक्ट भी अच्छी क्वालिटी में कैप्चर किए जा सकते हैं। फोन में 120fps पर 4K डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा लगाया गया है। यह सोनी IMX615 सेंसर पर काम करता है। बैटरी और अन्य फीचर्स: फोन में 7025mAh की दमदार बैटरी है, जो 80W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें WiFi 7, ब्लूटूथ 6.0, NFC, IR ब्लास्टर, IP68/IP69 रेटिंग (वॉटर और डस्टप्रूफ), अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, X-axis लीनियर मोटर और डुअल स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स भी हैं। पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड X9 में 7025mAh बैटरी दी गई है। फोन को चार्ज करने के लिए 80 वॉट की सुपरवूक वायर्ड चार्जिंग तकनीक और 50 वॉट की एयरवूक वायरलेस चार्जिंग तकनीक मिलेगी। ओप्पो फाइंड X9 प्रो: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: ओप्पो फाइंड X9 प्रो में 6.78 इंच की 2K एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो 2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन दी गई है और इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद काम करती है और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस की वजह से तेज धूप में भी साफ दिखती है। वहीं, 2160Hz PWM डिमिंग की वजह से स्क्रीन आंखों को नुकसान भी नहीं पहुंचाती है और ये 450PPI भी सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस: फोन नए ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड कलरOS 16 पर चलता है। इसमें भी मीडियाटेक का लेटेस्ट डायमेंसिटी 9500 प्रोसेसर है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है और 4.21GHz की स्पीड देता है। ग्राफिक्स के लिए आर्म G1-अल्ट्रा GPU है। फोन में LPDDR5X रैम और UFS4.1 स्टोरेज है, जिससे एप्स तेजी से खुलते हैं और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है। इसमें Arm G1-अल्ट्रा GPU, AI-केंद्रित मीडियाटेक NPU 990 और ब्रांड का ट्रिनिटी इंजन दिया गया है। यह फोन को हैवी गैमिंग के दौरान भी ठंडा और परफॉर्मेंस को मेंटेन रखता है। साथ ही 36,344.4mm² का कूलिंग एरिया गर्म होने से बचाता है। फोन को 5 साल तक एंड्रॉएड OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। कैमरा: ओप्पो फाइंड X9 प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है, जो हसलब्लेड मास्टर कैमरा सिस्टम वाला है। मोबाइल फोटोग्राफी को अलग लेवल तक ले जाता है। इसमें 50MP का सोनी LYT-828 मेन कैमरा, 50MP 5K अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 200MP टेलिफोटो कैमरा लेंस दिया गया है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम और 10cm क्लोज-फोकस की सुविधा दी गई है। ओप्पो की अल्ट्रा XDR, रियल-टाइम ट्रिपल एक्सपोजर और एक्टिव ऑप्टिकल अलाइमेंट जैसी टेक्नोलॉजी हर इमेज को प्रोफेशनल-क्वालिटी एक्सपोजर और शार्पनेस प्रदान करती हैं। फोन 13.2x लॉसलेस जूम और 120x सुपर-जूम तक सपोर्ट कर सकता है। जो इसे वाइल्डलाइफ, कॉन्सर्ट्स और लॉन्ग-रेंज फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट विकल्प बना सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ओप्पो फाइंड X9 प्रो एडवांस्ड है। यह 4K 120fps डॉल्बी विजन रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है। कैमरों के बीच बिना रुकावट स्विचिंग की सुविधा भी देता है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग: फोन में पावरबैकअप के लिए 7500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 5 साल तक 80% हेल्थ मेंटेन रख सकती है। इसे 80W सुपरवूक वायर्ड और 50W एयरवूक वायरलेस चार्जिंग से तेजी से चार्ज किया जा सकता है। साथ ही 10W रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन भी है। कनेक्टिविटी और ड्यूरेबिलिटी: यह फोन IP66, IP68, और IP69 रेटिंग के साथ वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। इसमें NFC, वाईफाई 7, ब्लूटूथ 6.0 और USB 3.2 जेन 1 जैसे फीचर्स हैं। AI लिंकबूस्ट तकनीक हर जगह बेहतर नेटवर्क कनेक्शन देती है। एक्टिव नॉइज कैंसलेशन के साथ आया ​ओप्पो एनको बड्स 3 प्रो+ ओप्पो एनको बड्स 3 प्रो+ TWS हेडसेट को एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC), 12.4mm डायनामिक ड्राइवर्स और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। ये सितंबर में लॉन्च हुए एनको बड्स 3 प्रो का अपग्रेड वर्जन हैं। ये मिडनाइट ब्लैक और सोनिक ब्लू कलर में अवेलेबल है। ओप्पो का दावा है कि आवाज पहले से ज्यादा तेज, साफ और बेस वाली आएगी। इसके साथ 32dB तक का स्मार्ट नॉइज कैंसिलेशन (ANC) भी मिलता है– जो बहुत बड़ी बात है, क्योंकि पुराने एन्को बड्स 3 प्रो में ANC नहीं था। ईयरफोन में 58mAh की बैटरी ओप्पो एनको बड्स 3 प्रो हेडसेट में हर ईयरफोन में 58mAh की बैटरी है और चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये ईयरफोन्स ANC ऑफ करके 12 घंटे तक चल सकते हैं। केस के साथ मिलाकर 43 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल सकता है और ANC के साथ 28 घंटे का बैकअप मिलेगा। 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से ईयरफोन्स को 11 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। वहीं, 1000 बार फुल चार्ज करने के बाद भी बैटरी 80% हेल्दी रहेगी। चार्जिंग केस में USB टाइप-सी पोर्ट लगा है। हर ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है और केस के साथ मिलाकर कुल वजन 47.2 ग्राम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *