रेप कर VIDEO बनवाने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार:पीड़िता बोली- चाकू दिखाकर धमकाया था; रसूख की धमकी दी

पड़ोस की महिला से रेप करने के मामले में भाजपा नेता को पुलिस ने 25 दिन बाद गिरफ्तार किया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसे भाजपा नेता ने एडिट बताया था। दावा किया था कि ये मुझे फंसाने की साजिश है। इसके बाद विवाहिता ने सामने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और कहा था कि आरोपी ने उसे जबरन खेत पर जाते हुए पकड़ लिया और अपने ही साथी से इसका वीडियो भी बनवाया। इसके बाद उसे धमकाया कि मेरी पहुंच ऊपर तक है। कोई कुछ नहीं बिगड़ पाएगा। जांच के बाद पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है वहीं मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामला बाड़मेर के गुड़ामालानी थाना इलाके का है। गुड़ामालानी थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया- आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसको उसको कोर्ट में पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले की जांच पड़ताल की जा रही है। यह था मामला विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया था- 18 सितंबर 2025 को मेरे पति घर पर नहीं थे। बेटा भी बाहर गया हुआ था। दोपहर करीब 2 बजे घर खेती करने के लिए दूसरे खेत में जाने के लिए रवाना हुई। इस दौरान पड़ोसी के खेत में से जाने लगी तो पहले से झाड़ियों में प्लानिंग के तहत बैठे आरोपी ने अचानक पकड़ लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रेप किया। खेत के पास ही मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। तब धमकाया कि मैंने मेरे आदमी से वीडियो बनवा लिया है। किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दूंगा। डर व लोक लाज से किसी को बताया नहीं। भाजपा मंडल अध्यक्ष टीकमाराम पटेल ने बताया था कि आरोपी भाजपा मंडल की कार्यकारिणी में नहीं है। अगर पहले कोई रहा हो तो मेरे ध्यान में नहीं है। आरोपी खुद को सोशल मीडिया पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लिखता था। उसने इससे जुड़े कई पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। यह खबर भी पढ़ें भाजपा नेता पर महिला ने लगाया रेप का आरोप:कहता- मेरी पहुंच ऊपर तक, कुछ नहीं बिगड़ पाओगी; अपने साथी से वीडियो भी बनवाया भाजपा नेता के अश्लील वीडियो मामले में महिला ने उस पर रेप का मामला दर्ज करवाया है। 6 दिन पहले जब वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था तब भाजपा नेता ने इसे एडिट बताया था। दावा किया था कि ये मुझे फंसाने की साजिश है। इस बारे में जल्द ही रिपोर्ट दर्ज करवाऊंगा। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *