बीकानेर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, देशभर से आए प्लेयर्स:MGSU में हुए मुकाबले, शिवाजी विश्वविद्यालय की काजोल ने जीता खिताब

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के पहले दिन मंगलवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में शुरू वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं की शुरुआत हुई। सुबह से ही विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार दमखम दिखाया और कई विश्वविद्यालयों के लिफ्टर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन से क्वालिफाइंग राउंड में स्थान सुनिश्चित किया। इस युनिवर्सिटी गेम्स में देशभर के अधिकांश युनिवर्सिटी के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के खेल सभागार में हुए। पहले दिन के परिणाम वरिष्ठ महिला–48 किलोग्राम वर्ग दिन के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से महिला 48 किलोग्राम वर्ग रहा। जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन संतुलन, तकनीक और ताकत का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पुरुष – 60 किलोग्राम भार वर्ग पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर तथा तकनीक और पावर का बेहतरीन मेल देखने को मिला। वरिष्ठ महिला – 53 किलोग्राम वर्ग महिला 53 किग्रा वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और जोश का प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *