पेट से बाहर आई बच्चेदानी को ऑपरेशन से जोड़ा:डॉक्टर्स का दावा-जयपुर में पहली बार ऐसा ऑपरेशन;कई हॉस्पिटल कह चुके थे-बाहर निकालनी पड़ेगी

जयपुर में महिला के शरीर से बाहर आई बच्चेदानी को ऑपरेशन कर दोबारा उसी जगह जोड़ा गया है। डॉक्टर्स की ओर से दावा किया जा रहा है कि जयपुर के किसी सरकारी हॉस्पिटल में ऐसा पहली बार ऑपरेशन हुआ है। दरअसल, 28 दिसंबर को छोटी चौपड़ स्थित सरकारी गणगौरी हॉस्पिटल में 27 साल की महिला का ऑपरेशन हुआ था। यहां महिला को चार दिन एडमिट रखा और 1 जनवरी को छुट्टी दी गई। दावा किया जा रहा है कि दूरबीन से हुए इस ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत में सुधार है। 18 दिसंबर को महिला आई थी हॉस्पिटल, कई डॉक्टर कह चुके थे, बच्चेदानी बाहर निकाली पड़ेगी गणगौरी हॉस्पिटल के सीनियर सर्जन डॉ. मुकेश शर्मा और स्त्री एवं प्रसूता विभाग की प्रोफेसर डॉ. मेघा अग्रवाल ने बताया- 27 साल की महिला दो सप्ताह पहले ओपीडी में दिखाने पहुंची तो उसकी बहुत खराब स्थिति थी। हमने महिला की तमाम जांचे करने के बाद दूरबीन के जरिए पेक्टोपेक्सी सर्जरी करने का निर्णय किया। ऑपरेशन में एनस्थिसिया डिपार्टमेंट से डॉ. चटर्जी, डॉ. वीणा, डॉ. हर्ष और डॉ. रवि के अलावा नर्सिंग ऑफिसर देवेन्द्र, राकेश और सुरेश ने सहयोग दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि इससे पहले महिला कई सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में भी गई थी। यहां जब उसकी हालात देखी तो डॉक्टरों ने बच्चेदानी के खराब होने और उसे बाहर ही निकालने की सलाह दी थी। लेकिन, गणगौरी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम ने बच्चेदानी को दोबारा उसी जगह जोड़कर दिखाया। ढाई घंटे लगे सर्जरी में डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया- सभी जांच करने के बाद गायनी और जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट की जॉइंट टीम ने इस ऑपरेशन काे करने का निर्णय किया। इसमें हमने महिला का ऑपरेशन ओपन न करके दूरबीन से किया। दूरबीन के जरिए शरीर से बाहर निकली बच्चेदानी को अंदर पेट में डाला और उसे फिक्स करने के लिए प्रोलीन मेश (एक तरह की जाली) लगाई गई। ऑपरेशन सफल रहा और ऑपरेशन के तीन दिन बाद मरीज को छुट्टी दी गई। इन्फेक्शन के चलते पकड़ हुई कमजोर डॉक्टरों ने बताया- महिला के पेट में इन्फेक्शन के चलते बच्चेदानी ने ग्रीप (अपनी जगह) छोड़ दी थी। इस कारण वह प्राइवेट पार्ट से बाहर आकर दोनों जांघों के बीच तक आ गई थी। इस कारण कुछ डॉक्टरों ने इसे देखकर बच्चेदानी के खराब होने की बात कही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *