यूनिटी मार्च में राजस्थान से निकलेगी गंगा-यमुना प्रवाह यात्रा:प्रदेश के 10 जिलों से होते हुए गुजरात पहुंचेगी, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देश के चार हिस्सों से केंद्र सरकार चार यात्राएं निकाल रही है। इन यात्राओं के नाम देश की प्रमुख नदियों पर रखे गए हैं। दो यात्राएं गंगा प्रवाह और यमुना प्रवाह यात्रा राजस्थान से होकर निकलेंगी और 10 जिलों को कवर करेगी। गंगा प्रवाह यात्रा को दो दिन पहले दिल्ली से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से रवाना किया था। ये यात्रा राजस्थान के अलवर, सवाईमाधोपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर होते हुए गुजरात के करमसद पहुंचेगी। वहीं यमुना प्रवाह यात्रा को सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार को जयपुर के अमर जवान ज्योति से फ्लैग ऑफ करेंगे। यह यात्रा जयपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर और सिरोही जिले से होते हुए गुजरात के करमसद पहुंचेगी।
यमुना प्रवाह यात्रा में 8 प्रदेशों के यात्री होंगे शामिल
जयपुर से रवाना होने वाली यमुना प्रवाह यात्रा में 5 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के यात्री शामिल होंगे। इन राज्यों में राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ जिले शामिल हैं। यात्रा में हर जिले से दो यात्रियों को शामिल किया गया हैं। इसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी गई हैं। राजस्थानी संस्कृति की झलक प्रदेश में अभियान के संयोजक व विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने बताया कि इन दोनों यात्राओं का स्वागत राजस्थानी परंपराओं के साथ किया जाएगा। जिस-जिस जिले से यह यात्राएं निकलेंगी। उस जिले की विशेष संस्कृति और खानपान का विशेष संगम यात्रियों को देखने को मिलेगा। अलवर में हमने यात्रा का स्वागत भृतहरि नाट्य से किया, सवाईमाधोपुर में हमने कन्हैया दंगल का आयोजन किया। अब कोटा में यात्रियों के लिए रिवर फ्रंट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं चित्तौड़गढ़ में हम सांवरिया सेठ के दर्शन करवाएंगे। इसी तरह से उदयपुर मे प्रताप गौरव केन्द्र में महाराणा प्रताप की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।
बाजार संपर्क और छात्र संवाद का कार्यक्रम
इसी तरह से जिस-जिस जिले से यह यात्राएं निकलेंगी, वहां हम यात्रियों के लिए बाजार संपर्क और छात्र संवाद कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। जयपुर से निकलने वाली यात्रा के लिए हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय में छात्र संवाद और लंच का आयोजन किया गया हैं। वहीं शाम को पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर दर्शन और सरोवर आरती का आयोजन रखा गया हैं। अगले दिन अजमेर में बाजार संपर्क और एमडीएस यूनिवर्सिटी मे छात्र संवाद का कार्यक्रम रखा गया हैं। जोधपुर में यात्रियों के लिए राजस्थानी संस्कृति के तहत घूमर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं जोधपुर के प्रसिद्ध मेहरानगढ़ किले में भी यात्रियों को भ्रमण करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *