वरिष्ठ नेता बोले- कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, सभी नेता एकजुट:शहर और देहात जिला अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता गुड्डू से मुलाकात की

कोटा शहर और देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष राखी गौतम और भानु प्रताप सिंह बजरंग नगर स्थित लाडपुरा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईमुद्दीन गुड्डू के निवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने गुड्डू से आशीर्वाद लिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। गुड्‌डू ने कहा- कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, सभी नेता एकजुट हैं। पूर्व प्रधान गुड्डू ने स्वागत करते हुए दोनों युवा जिला अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती देंगी
शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा- उनके लिए कार्यकर्ता हमेशा सर्वोपरि हैं और वे सभी को साथ लेकर कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती देंगी। उन्होंने बताया कि वे वरिष्ठ नेता गुड्डू का आशीर्वाद लेने और मार्गदर्शन प्राप्त करने आई हूं। देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा- ग्रामीण किसान खाद की किल्लत और स्मार्ट मीटर लगाने जैसी समस्याओं से परेशान हैं। ग्रामीणों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए उन्होंने भविष्य में बड़ा आंदोलन की चेतावनी दी। पार्टी ने दो युवा चेहरों पर जताया भरोसा : पूर्व प्रधान गुड्डू
इस मौके पर पूर्व प्रधान गुड्डू ने कहा- पार्टी ने दो युवा चेहरों पर भरोसा जताया है और दोनों नेता सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष किशन गंभीर, आशु भैया, अनूप मेहरा, पार्षद बबलू कसाना, लेखराज योगी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोइज़उद्दीन गुड्डू, शुभम गोचर, अनुराग गौतम, मोहम्मद ज़ुबैर, कमल गहलोत, विनोद बुर्ट सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *