दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन में रुकेगी:2 मिनट का होगा स्टापेज,10 जनवरी से 28 फरवरी तक मिलेगी सुविधा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अंतर्गत महाकुंभ मेला के अवसर पर प्रयागराज जाने वालों के लिए एक्सप्रेस ट्रेन में अस्थाई स्टापेज की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा जोन से चलने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस के लिए निर्धारित की गई है। इसके अनुसार यह ट्रेन 2 मिनट के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयाग स्टेशन में रुकेगी। रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर एक्सप्रेस ट्रेन के अस्थाई स्टापेज का प्रावधान किया है। यह सुविधा उनक्त ट्रेन में 10 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन में 11:18 बजे पहुंचेगी तथा 11:20 बजे रवाना होगी |

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *