नरसिंहपुर नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों के किनारे की गई। जहां लंबे समय से इन होर्डिंग और पोस्टरों ने अतिक्रमण कर रखा था। कार्रवाई के दौरान होर्डिंग में लगी टेंट सामग्री को भी जब्त कर लिया गया। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चलाया गया है। शहर के कई स्थानों पर अनधिकृत रूप से लगाए गए इन होर्डिंग और पोस्टरों के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी और सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता भी प्रभावित हो रही थी। नगर पालिका ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।


