आसाराम को तीसरी बार मिली पैरोल:15 दिसंबर से पुणे के आयुर्वेदिक अस्पताल में 17 दिन कराएगा इलाज

रेप केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को तीसरी बार पैरोल मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को आसाराम को 17 दिन की पैरोल दी। आसाराम 9 नवंबर से 30 दिन की पैरोल पर जोधपुर के निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में करवा रहा था। मंगलवार को उसकी पैरोल अवधि खत्म हो गई। आसाराम ने पुणे के माधो बाग अस्पताल में इलाज के लिए कोर्ट से पैरोल मांगी थी। जस्टिस दिनेश मेहता और विनीत माथुर की बेंच ने आसाराम को माधो बाग अस्पताल में इलाज के लिए 15 दिसंबर से 17 दिन की पैरोल दी है। मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, आसाराम को 9 दिसंबर के बाद 17 दिन की पैरोल समेत कुल 22 दिन का एक्सटेंशन मिला है। इसमें जोधपुर में 5 दिन का समय बढ़ाया गया है। वे 5 दिन अस्पताल में ही रहेंगे। इसके बाद 16 दिसंबर को 2 दिन पुणे जाने का समय और पुणे पहुंचने के बाद इलाज के लिए 15 दिन का समय मिला है। इसके लिए आसाराम के वकीलों ने 5 दिसंबर को अपील दायर की थी। आसाराम की ओर से वकील आरएस सलूजा और यशपाल सिंह ने पैरवी की। पहले भी पुणे के अस्पताल में करा चुका इलाज
आसाराम की यह 11 साल में तीसरी पैरोल है। आसाराम को जोधपुर के निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज के लिए 7 नवंबर को 30 दिन की पैरोल मिली थी। इससे पहले उसे 13 अगस्त को 11 साल में पहली बार पैरोल मिली थी। तब उसे सात दिन की पैरोल मिली थी। वह 27 अगस्त से 2 सितंबर तक पुणे के माधो बाग अस्पताल में इलाज कराने गया था। इसके बाद उसने पंचकर्म पूरे न होने का हवाला देते हुए 5 दिन पैरोल बढ़ाने की अपील की थी। जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी और मुन्नारी लक्ष्मण की बेंच ने 3 सितंबर को 5 दिन पैरोल बढ़ाने के आदेश दिए। आसाराम ने 7 सितंबर तक माधो बाग अस्पताल में इलाज कराया था। बेटा गुजरात हाईकोर्ट से ले चुका मिलने की अनुमति
18 अक्टूबर को आसाराम के बेटे नारायण साईं ने भी पिता से मिलने की गुहार लगाई थी। सूरत के लाजपोर सेंट्रल जेल में बंद साईं को गुजरात हाईकोर्ट ने मानवीय आधार को ध्यान में रखते हुए अनुमति दी थी। इसके लिए नारायण साईं को 5 लाख रुपए चुकाने के लिए कहा था। उसे पिता आसाराम से मिलने के लिए 4 घंटे की अनुमति दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर पढ़ें आसाराम की पैरोल से जुड़ी खबर 30 दिन के लिए जेल से बाहर आया आसाराम:आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज कराएगा; 11 साल में दूसरी बार पैरोल मिली रेप केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम जेल से बाहर आ गया है। जोधपुर हाईकोर्ट ने 7 नवंबर को आसाराम को इलाज के लिए 30 दिन की पैरोल दी थी। वह जोधपुर के भगत की कोठी स्थित निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में अपना इलाज करवाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *