कुराबड़ सीआई चेलसिंह लाइन हाजिर:एसपी योगेश गोयल ने की कार्रवाई

उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने कुराबड़ के थानाधिकारी चेलसिंह पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया है। एसपी गोयल ने बताया कि उन्होंने इस संंबंध में आदेश जारी ​कर दिया। सूत्रों के अनुसार कुराबड़ थाना​ पुलिस एक बजरी माफिया को पकड़कर थाने लाई थी। जिसके बाद उसे बुरी तरह मारा गया। फिर मामले को सेटलमेंट करने के आरोप लगे। इसकी शिकायत एसपी को ​की गई। जिसके बाद यह एक्शन हुआ। वहीं, एसपी से जब इस कार्रवाई पीछे का स्पष्ट कारण पूछा तो वे बोले, इंटरनल प्रशासनिक कारणों के तहत यह कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *