प्रतापगढ़ शहर में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी के तहत आज शुक्रवार को नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह राठौर के नेतृत्व में धमोत्तर दरवाजा, कृषि मंडी रोड के आसपास सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के दौरान यहां पर गुमती संचालकों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया लेकिन अतिक्रमण दस्ते द्वारा मनमानी करते हुए वहां का अतिक्रमण हटाया गया। आक्रोशित गुमटी संचालक, नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर के नेतृत्व में कृषि मंडी रोड से पैदल मार्च निकालते हुए आयुक्त के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए नगर परिषद गेट को बंद करने के बाद गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शन में महिला भी शामिल रही। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि के हिसाब से यहां पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। शुक्रवार शाम 6 बजे नगर परिषद आयुक्त व स्थानिक विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। नगर परिषद में 69 के पट्टे पर अभी तक कार्रवाई नहीं की। नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर ने बताया कि प्रतापगढ़ शहर में गुमटी संचालक अपनी गुमटियां चला कर गुजर बसर कर रहे हैं। उन पर ही एक तरफा कार्रवाई की गई है, इस बात को लेकर प्रदर्शन किया गया


