सावित्री बाई फुले की जयंती पर प्रतिभावान बालिका सम्मान-समारोह आयोजित:अशोक गहलोत, अविनाश गहलोत ने प्रशंसनीय पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती पर शुक्रवार को जयपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान जयपुर की ओर से विद्याधर नगर स्थित परिसर में प्रतिभावान बालिका सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और सांसद राजेन्द्र गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की । कार्यक्रम में सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रतिभावान बालिका सम्मान समारोह के तहत समाज की प्रतिभावान बालिकाओं को प्रशंसनीय पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में हुआ था। सावित्रीबाई फुले को समाज सेविका, नारी मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लेने वाली और देश की पहली अध्यापिका के रूप में जाना जाता है। सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं के लिए भी लम्बी लड़ाई लड़ी और उनकी स्थिति में सुधार के लिए बहुत योगदान दिया जिसे आज भुलाया नहीं जा सकता है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *