जबलपुर में शुक्रवार को विजय नगर में तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें कि इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के वक्त सभी पैदल जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आनंद कलादगी सहित विजय नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। कार सवार बीएचएमएस डाॅक्टर है, जो कि अपने दोस्त के साथ विजय नगर से दीनदयाल चौक तरफ जा रहा था, उस दौरान यह हादसा हुआ है। नशे में धुत था कार सवार डॉक्टर शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे कार में सवार एक डाॅक्टर जो कि नशे में धुत था, वह तेज रफ्तार कार लेकर गुजर रहा था, अचानक ही उसकी कार ने रफ्तार पकड़ ली, और फिर सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। घटना के बाद डॉक्टर का साथी तो मौके से फरार हो गया, पर स्थानीय लोगों ने कार चालक डॉक्टर को तुरंत ही पकड़ लिया और फिर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी मौके पर पहुंचे और डाॅक्टर को हिरासत में लेते हुए कार को जब्त किया और घटना की एएसपी आनंद कलादगी ने बताया- शुक्रवार की रात को एक तेज रफ्तार कार जब दीनदयाल चौक तरफ जा रही थी, उसी दौरान अचानक ही कार अनियत्रिंत हुई, और फिर सड़क किनारे पैदल चल रहे कई लोगों को रौंद दिया। आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार चालक डाॅक्टर है। विजय नगर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जबकि दो मृतकों के शव को पीएम के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा है। वीडियो के आधार पर एक महिला का नाम वैशाली बताया जा रहा है।


