रायसेन में हुई कॉलोनाइजर और रहवासियों की बैठक:कलेक्टर ने दिए भारत नगर में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

रायसेन के भारत नगर के रहवासियों को कॉलोनाइजर द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने से हो रही परेशानियों के निराकरण के लिए शुक्रवार शाम को कलेक्टर अरविंद दुबे की उपस्थिति में कॉलोनाइजर और रहवासियों की बैठक रखी गई। बैठक में एसडीएम मुकेश सिंह, सीएमओ सुरेखा जाटव, भारत नगर काॅलोनाइजर लियाकत अली और काॅलोनीवासी उपस्थित रहे। संयुक्त बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे ने काॅलोनाइजर को काॅलोनी में मुख्य मार्ग निर्माण, नाला तथा नालियों का पक्के निर्माण किए जाने के लिए नगरपालिका परिषद द्वारा प्रस्तुत एस्टीमेट के अनुसार तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। काॅलोनाइजर को भारत नगर काॅलोनी में सीसी रोड, नाली का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ 6 जनवरी से काम शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *