प्रदेश सरकार के बाल अधिकारिता विभाग ने किशोरों के प्रकरणों की जांच,सुनवाई और निपटारे के लिए शुक्रवार काे बाल कल्याण समिति का गठन किया है। इसके तहत हरदा जिले में अध्यक्ष पद पर भावना रावत को मनोनीत किया गया है। वहीं विक्रमादित्य टांक, शिखा केशवरे, प्रमोद पुरविया और स्वाति पांडेय को सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है कि, राज्य शासन ने शुक्रवार को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत प्रदेश के अलग अलग जिलों सहित हरदा जिले में तीन सालों के लिए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सदस्य के रूप में चयनित लोगों की अधिसूचना जारी की है। बता दें कि, बाल कल्याण समिति, बच्चों से जुड़े मामलों में शिकायतों को संभालने और उनका समाधान करने का काम करती है।


