मछंड के युवक से झांसी के व्यापारी ने ठगी की:बस बेचने का कहकर 15 लाख ठगे, कागज नाम करवाने से मुकरा, FIR दर्ज

भिंड के रौन थाना क्षेत्र के मछंड कस्बे के एक युवक के साथ झांसी के व्यापारी ने बस बेचने के नाम पर 15 लाख 20 हजार रुपए की ठगी कर दी। फरियादी ने बस की रकम क्रेता पक्ष को दे दिए। जब बस के कागज नाम कराने की बात आई तो आरोपी ने इनकार कर दिया। फरियादी पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शक्रवार को मामला दर्ज कर लिया है। मछंड के अंकित (24) पिता राजीव चौरसिया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 5 मार्च 2024 को अभिषेक पिता काशीराम वर्मा निवासी शारदा का बगीचा, दतिया गेट, झांसी, उत्तर प्रदेश से 48 लाख रुपए में एक बस खरीदने का सौदा तय किया था। इसमें किश्तों में भुगतान की बात तय हुई। अंकित ने अलग-अलग तारीखों पर ऑनलाइन और नकद माध्यम से 15 लाख 20 हजार रुपए दे दिए। दस्तावेज नहीं देने पर खुला सच
अंकित ने बस के दस्तावेज तैयार करवाने के लिए ड्राइवर अनुरुद्ध सिंह को झांसी भेजा, तो अभिषेक ने कागजात देने से इनकार कर दिया। अभिषेक ने बकाया भुगतान करने की मांग की। कहा कि पहले पूरे पैसे चुकाएं। जब अंकित ने किश्तों में भुगतान की बात याद दिलाई, तो व्यापारी ने पैसे वापस करने या बस लेने से भी मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद झांसी निवासी अभिषेक वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फरियादी अंकित के अनुसार इन किश्तों के माध्यम से कुल 15 लाख 20 हजार रुपए दिए गए। अभिषेक वर्मा ने बस का चेसिस उपलब्ध कराया, जिसे अंकित ने टेकनपुर में तैयार कराया और 15 जून 2024 को घर लेकर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *