शिमला में बुजुर्ग के घर से लाखों की चोरी:मॉर्निंग वॉक पर गया था, पास आया तो बिखरा मिला सामान, भतीजे पर शक

शिमला जिला के सुन्नी क्षेत्र में बुजुर्ग के घर से लाखों रुपए कैश और दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने इस चोरी के लिए अपने भतीजे पर संदेह जताया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायत कर्ता मान दास ने बताया कि 25 नवंबर की सुबह लगभग 5 बजे सैर के लिए घर से निकले थे। जब वे करीब 6:30 बजे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था। मान दास ने बताया कि चोरों ने कमरे में रखी अलमारियों को खंगाला। अलमारी से एक बैग गायब मिला, जिसमें 1 लाख 75 हजार नकद, पासबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज रखे थे। चोरी का पता चलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायतकर्ता मान दास ने अपने गांव के युवक योगराज पर चोरी का संदेह व्यक्त किया है, जो रिश्ते में उनका भतीजा लगता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और छानबीन शुरू कर दी है। घर से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच करी पुलिस उधर, पुलिस ने शिकायतकर्ता मान दास (61 वर्ष), निवासी गांव आवल की शिकायत पर पुलिस थाना सुन्नी में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 331(3), 305(a) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *