शाहजहांपुर में प्रेमिका के माता-पिता ने युवक को जूतों से पीटा। मंगलवार शाम युवक-युवती को हिंदुवादी संगठन ने साथ घूमते पकड़ लिया। इसके बाद युवती के परिजनों को मौके पर बुलाया। जिन्होंने युवक को सड़क पर 20 से ज्यादा जूतों की बरसात कर दी। इतना ही नहीं उसके बाल खींचकर जमीन पर गिराकर महिला ने थप्पड़ भी जड़े। घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के पास करीब चार बजे की बताई जा रही है। युवक लखीमपुर उचौलिया का निवासी बताया जा रहा है, जबकि युवती की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हिंदूवादी संगठनों ने दोनों को साथ घूमते देखा और शक होने पर युवक का मोबाइल छीनकर चेक करने लगे। आरोप है कि युवक के मोबाइल में युवती से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो मिले। जिसके बाद युवक के साथ मारपीट शुरू हो गई। पहले देखें 2 तस्वीरें अब जानें वीडियो में क्या है करीब 4 चार मिनट के तीन वीडियो में युवक की बुरी तरह से पिटाई करते दिखाई दे रहा है। पहले वीडियो में युवक को हिंदू संगठन के लड़कों ने पकड़ा उसके साथ गाली-गलौच की। दूसरे वीडियो में युवती के माता-पिता युवक पर जूतों और थप्पड़ों की बरसात करते नजर आ रहे हैं। इस बीच युवक ने किसी पर भी पलटवार तक नहीं किया। वहीं तीसरे वीडियो में एक युवक गर्दन पर जूता रखकर मारते हुए नजर आ रहा है। वह कह रहा है पुलिस में देने का फोई फायदा नहीं है। इसे सबक सिखाकर छोड़ देना चाहिए। युवक को पीटते हुए कहा इस इलाके के आस-पास भी नजर आए तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। वीडियो में एक व्यक्ति युवक के ‘बाल काटने’ की बात भी करता दिख रहा है। घटना के वीडियो देर रात सोशल मीडिया सामने आए हैं। हालांकि, इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की सूचना मिलने के बाद अजीजगंज पुलिस चौकी इंचार्ज को मामले की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, राधा नाम रखा, होगा DNA टेस्ट नीले ड्रम में पति की लाश सीमेंट से दफन करने वाली मुस्कान रस्तोगी ने बेटी को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने 24 नवंबर की शाम 6.50 बजे नॉर्मल डिलीवरी कराई। खास बात यह है कि मुस्कान जिस पति सौरभ की हत्या में जेल में बंद है, उसका जन्म भी 24 नवंबर को ही हुआ था। यह मुस्कान की दूसरी बेटी है। बड़ी बेटी पीहू अपने नाना-नानी के साथ रहती है। पढ़िए पूरी खबर…


