विदिशा का मामला… इंदौर में रहता है परिवार:नायब तहसीलदार ​ने खुदकुशी की, लिखा- वादा अधूरा रह गया

सांची रोड स्थित राजस्व परिसर की चार मंजिला इमारत से मंगलवार सुबह 11:20 बजे नायब तहसीलदार (ग्रामीण) कविता कंडेले (30 वर्ष) ने कूदकर जान दे दी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिविल सर्जन डॉ. अनूप वर्मा के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, प्रेम प्रसंग के के साथ काम के दबाव के एंगल से भी जांच कर रहे हैं। परिजनों का दावा- ‘काम का दबाव था, बेटी ने रात में कहा था’
कविता कंडेले के परिजन इंदौर से विदिशा पहुंचे। उनके पिता ओमप्रकाश कंडेले ने बताया कि सोमवार रात 9:30 से 10 बजे के बीच बेटी से फोन पर बात हुई थी।
परिजनों के अनुसार, कविता ने कहा था कि आज देर से घर पहुंची हूं, अभी खाना खाया है। एसआईआर के काम का काफी दबाव है। सुबह बात नहीं कर पाऊंगी।’
जानकारी मिली है कि घटना से एक दिन पहले सोमवार रात करीब 9:30 बजे जिला मुख्यालय में एसआईआर को लेकर कलेक्टर ने बैठक भी ली थी। छलांग से 5 मिनट पहले मैसेज- तुमसे मिलने का वादा पूरा नहीं कर पाई
पुलिस को कविता कंडेले द्वारा घटना से 5 मिनट पहले किसी को मैसेज भेजा था। पुलिस ने फोन जब्त कर लिया है, इसलिए अभी पता नहीं है कि मैसेज किसे भेजा गया है। इसमें लिखा है- ‘मैंने तुमसे दिसंबर में मिलने का वादा किया था, मैं इसे पूरा नहीं कर सकी। इसका बहुत अफसोस है… तुम चिंता मत करना, आगे बढ़ते रहना। मैं तुमसे बहुत प्रेम करती हूं.. तुम्हारी Dobu, आई लव यू।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *