रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी मांग को लेकर तीन दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन पर सरकार सख्त हो गई है। सीएम मोहन यादव ने रात सवा 8 बजे पीएचक्यू में सीएस, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस , पुलिस कमिश्नर भोपाल समेत उच्च अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान रायसेन में बच्ची से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने नाखुशी जताई। साथ ही चक्काजाम पर पुलिस की ढीली कार्रवाई से भी नाराज दिखे। उन्होंने रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए। उनकी जगह आशुतोष को रायसेन का नया एसपी बनाया गया है। इधर, घटना के विरोध में बुधवार को मंडीदीप और औबैदुल्लागंज मंडी में नीलामी बंद रहेगी। कुछ स्कूलों ने स्वेच्छा से छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं कुछ स्कूलों ने मंडीदीप औबेदुल्लागंज रुट की बसें बंद रखने की सूचना रात में पेरेंट्स को मैसेज पर दीं है। गौहरगंज और औबेदुल्लागंज में निजी स्कूल बंद रहेंगे। कई संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। आरोपी 4 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
बता दें, रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से रेप का आरोपी 4 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी के एनकाउंटर की मांग को लेकर लोग तीन दिन से गौहरगंज थाने के सामने धरना दे रहे हैं। रात में कड़ाके की ठंड के बावजूद युवतियां और महिलाएं धरने से नहीं उठीं। आरोपी पर इनाम बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया है। इससे पहले सोमवार को घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया गया था। डीआईजी प्रशांत खरे ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें लगाई गई हैं। करीब 300 पुलिसकर्मी उसकी तलाश में जुटे हैं। बच्ची एम्स भोपाल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत में सुधार है। दरअसल, 21 नवंबर की शाम 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान 23 वर्षीय आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया। यहां बच्ची से दुष्कर्म कर भाग गया। बच्ची खून से लथपथ हालत में जंगल में मिली थी। देखिए धरना-प्रदर्शन की तस्वीरें… खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 3.5 घंटे मंडीदीप से भोपाल तक 14 किमी जाम, VIDEO: 6 साल की बच्ची से रेप के विरोध में तीसरे दिन भी प्रदर्शन; पुलिस ने किया लाठीचार्ज रायसेन जिले के मंडीदीप में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में सोमवार को भी भारी प्रदर्शन हुआ। दोपहर 12 बजे से 3.30 बजे तक मंडीदीप से भोपाल की ओर 14 किमी और औबेदुल्लागंज की ओर 7 किमी लंबा जाम लगा रहा। हजारों वाहन कई घंटों तक वहां फंसे रहे। प्रदर्शन कारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने दोपहर करीब 3 बजे हल्का बल का प्रयोग भी किया। पूरी खबर पढ़ें


