विजयता पंडित के बेटे के कार एक्सीडेंट की खबर अफवाह:दावा था- पिता आदेश श्रीवास्तव के नाम पर बने चौराहे से टक्कर हुई, करीबी सूत्र ने किया खारिज

विजयता पंडित के छोटे बेटे अनिवेश श्रीवास्तव की कार का एक्सीडेंट होने की खबरें सामने आई हैं, हालांकि दैनिक भास्कर से विजयता पंडित के परिवार से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया है कि ये खबर अफवाह है। सामने आईं रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा था कि जिस चौराहे को कार से टक्कर लगी है, वहां अविनेश के पिता दिवंगत सिंगर आदेश श्रीवास्तव के नाम पर बना था, जिसे काफी नुकसान पहुंचा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में विजयता पंडित के परिवार के करीबी सूत्र ने बताया है कि ये खबर झूठ है। पहले भी यही झूठी खबर आ चुकी है। महाराष्ट्र के लोकल न्यूज चैनल जागृत महाराष्ट्र की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हरियाणा की नंबर प्लेट वाली एक SUV लोखंडवाला क्रॉसिंग पर जा टकराई, जिससे डिवाइडर को नुकसान पहुंचा और स्टैच्यू पूरी तरह टूट गया है। जिस कार का एक्सीडेंट हुआ है, वो एक्ट्रेस विजयता पंडित के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे उनके बेटे अनिवेश श्रीवास्तव ड्राइव करते हैं। एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद रेडिट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई हैं, जिनमें डैमेज कार के साथ विजयता पंडित के बड़े बेटे अवितेज श्रीवास्तव नजर आ रहे हैं। 2016 में हुआ था आदेश श्रीवास्तव चौक का उद्घाटन पॉपुलर सिंगर आदेश श्रीवास्तव का साल 2015 में निधन हुआ था, जिसके बाद 2016 में उनके नाम पर लोखंडवाला में चौराहा बनवाया गया था। 6 सितंबर 2016 को इसका उद्घाटन आदेश श्रीवास्तव की पत्नी विजयता पंडित और बेटों अवितेश-अनिवेश श्रीवास्तव ने किया था। इस दौरान जैकी श्रॉफ समेत कई सेलेब्स मौजूद रहे थे। पहले भी विवादों में रहा विजयता पंडित के बड़े बेटे अवितेश श्रीवास्तव का नाम साल 2018 में अवितेश श्रीवास्तव के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई थी। आरोप थे कि उन्होंने एक म्यूजिक कंपोजर को उन्हीं के स्टूडियो में बंद कर पीटा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने अवितेश श्रीवास्तव का स्टूडियो 1 लाख रुपए महीने के किराए पर लिया था और 4 लाख रुपए डिपॉजिट दिया था। उन्होंने मार्च 2018 में स्टूडियो खाली कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद अवितेश उनसे कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के नाम पर 12 लाख रुपए मांग रहे थे। जब उन्होंने पैसे नहीं दिए, तो अवितेश ने स्टूडियो में बंद कर उनके साथ मारपीट की थी। बता दें कि एक्ट्रेस विजयता पंडित ने 1990 में पॉपुलर सिंगर आदेश श्रीवास्तव से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे अवितेज और अनिवेश हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *