ग्वालियर में जमीन विवाद पर फिर फायरिंग, वीडियो:चाचा-भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा, बदमाश दहशत फैलाने करते रहे फायरिंग

ग्वालियर में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। पुरानी छावनी के बरा गांव में चार-पांच बदमाशों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बेरहमी से पीटने के साथ ही बदमाश फायरिंग भी करते रहे, ताकि दहशत बनी रहे। जिस समय फायरिंग की जा रही थी आसपास काफी भीड़ थी, जिसमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल थे। फायरिंग होते ही लोगों ने यहां वहां छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। पुलिस ने चार हमलावरों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मुरैना-ग्वालियर सीमा पर बसे पुरानी छावनी के बरा गांव निवासी अजीम हुसैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार शाम को वह अपने घर के पास बैठा था। तभी सुलेमान, सैवाक खान, नायब हुसैन उर्फ टिंकल और रहबर उर्फ छोटू 12 बोर की बंदूक लेकर आए। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बदमाशों ने लाठी-डंडों से अजीम से मारपीट शुरू कर दी। युवक का चाचा हामिद हुसैन उसे बचाने आया तो बदमाशों ने उसे भी सड़क पर पटक कर बेरहमी से पीटा है। इसके बाद हमलावर 12 बोर की बंदूक से फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना के बाद में पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद चार हमलावरों पर मामला दर्ज किया है।
सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर है झगड़ा
बताया गया है कि बरा गांव में अजीम हुसैन के घर के पास ही कुछ शासकीय जमीन है। जिस पर सुलेमान, सैवाक, नायक हुसैन व छोटू उर्फ रहबर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन अजीम व उसका परिवार इसका विरोध करते हैं। यही बात उनको खटक रही थी। जिस पर सभी आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए अजीम और उसके चाचा पर हमला कर दिया।
पुलिस का कहना
पुरानी छावनी प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि पुरानी छावनी के बरा गांव में मारपीट व फायरिंग की घटना सामने आई है। हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। ये खबर भी पढ़िए… करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर चलाई थी गोली ग्वालियर में सराफा कारोबारी महावीर जैन की दुकान पर सोमवार को 5-6 नकाबपोशों ने फायरिंग की। पुलिस ने कुछ बदमाशों की पहचान कर ली है। पता चला है कि जमीन पर कब्जे को लेकर गोलियां चलाई गई हैं। मामले में कारोबारी महावीर जैन के बेटे आकाश जैन ने घटनाक्रम पर जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *