श्योपुर में ट्रक-बाइक की टक्कर में एक की मौत:एक गंभीर घायल, चालक फरार, बायपास तिराहे के पास हादसा

श्योपुर से होकर गुजर रहे एनएच-552 पर बायपास तिराहे के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्वाड़ी निवासी हरिमोहन वैरवा (44 वर्ष) अपने साथी बनवारी धाकड़ के साथ बाइक पर गोरस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पाली रोड बायपास की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में हरिमोहन वैरवा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बनवारी धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल बनवारी धाकड़ को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक हरिमोहन वैरवा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-552 बायपास पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *