गुमला में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव:ओडिशा के थे दोनों रहने वाले, मेला घूमने के बहाने घर से हुए थे फरार

गुमला में बुधवार को ओडिशा के प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ पर लटकी मिली। दोनों का शव सड़ी गली अवस्था में बरामद किया गया। घटना सिसई थाना क्षेत्र रेड़वा पंचायत स्थित लावागांई झेंगरिया टोंगरी की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतकों की पहचान कुम्हार डूंगी के 22 वर्षीय अशोक दास और मयूरगंज निवासी मोमनी पात्रा के रूप में हुई है। शव को देखकर लग रहा है कि लगभग एक सप्ताह या उससे पहले दोनों की मौत हुई होगी। युवती के पास से एक मोबाइल नंबर बरामद हुआ सिसई थाना की पुलिस द्वारा तलाशी के क्रम में युवती के पास से एक मोबाइल नंबर बरामद हुआ। इससे संपर्क करने पर उन दोनों के विषय में जानकारी मिली और परिजनों को घटना की सूचना दी गई। अशोक के परिजन कृष्ण दास ने बताया कि युवक चेन्नई में टाइल्स का काम करता था। 18 सितंबर को झोरा डीह मेला देखने के लिए मोमनी पात्रा ने उसे बुलाया था। इसके बाद से दोनों साथ में भाग गए थे। युवती के परिजनों द्वारा थाना में अशोक पर मोमिन पात्रा को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से खोजबीन की जा रही थी। परिजनों को फोन कर बताया था कि वो छत्तीसगढ़ में है लगभग 15 दिन पहले अशोक ने अपने परिजनों को फोन कर बताया था कि वो छत्तीसगढ़ में है। अब फोन नहीं करना। इसके बाद से संपर्क बंद हो गया था। फिर पुलिस ने फोन कर दोनों के मौत की सूचना दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *