बॉलीवुड एक्टर पुनीत ईस्सर आज कुरुक्षेत्र में:गीता महोत्सव में करेंगे दुर्योधन का रोल, नाटक में महाभारत की कथाएं दिखाई जाएंगी

बॉलीवुड एक्टर और 90 के दशक के फेमस महाभारत सीरियल के दुर्योधन पुनीत ईस्सर आज बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) कुरुक्षेत्र में शिरकत करेंगे। वे पुरुषोत्तमपुरा बाग के मुख्य पंडाल में संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाट्य प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में पुनीत ईस्सर महाभारत की पौराणिक कथा को फिर से जीवंत करने की कोशिश करेंगे। उनके पहले यहां बॉलीवुड की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की थी, जिसमें उन्होंने रुक्मिणी का किरदार प्ले किया था। दुर्योधन का रोल करेंगे प्ले इस नाटक में पुनीत ईस्सर दुर्योधन का रोल प्ले करेंगे। इस नाटक में महाभारत की प्रमुख कथाएं दिखाई जाएंगी। इन कथाओं को विजुअल इफेक्ट के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें कुरुक्षेत्र युद्ध के दृश्य, हस्तिनापुर का राज दरबार, भीष्म प्रतिज्ञा, भीम और दुर्योधन के बीच गदा युद्ध और गीता उपदेश के भाव को दिखाया जाएगा। अर्जुन भी आ चुके IGM IGM में महाभारत सीरियल में अर्जुन का किरदार करने वाले फिरोज खान भी शिरकत कर चुके हैं। वे साल 2021 में महोत्सव में आए थे। हालांकि उन्होंने कोई प्रस्तुति नहीं दी थी। उधर, कल शाम को सूफी सिंगर कंवर ग्रेवाल के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *