ऑनलाइन ठगी गिरोह जंगल में बैठकर चलाते थे रैकेट:सेक्सटॉर्शन के जरिए बुजुर्गों को निशाना बनाते थे, 8 साइबर ठग पकड़े

डीग में ऑपरेशन एंटीवायरस अभियान के तहत नगर और कैथवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। इनके पास से 12 मोबाइल फोन और 10 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। एसपी ओम प्रकाश मीणा ने बताया- पकड़े गए साइबर ठग जंगलों और पहाड़ों की तलहटी में बैठकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम देते थे। कैथवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार 6 आरोपी सेक्सटॉर्शन के जरिए बुजुर्गों को निशाना बनाते थे। वे नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते और लाखों रुपए फर्जी खातों में डलवा लेते थे। नगर थाना अधिकारी के मुताबिक, पकड़े गए 4 बाल अपचारी फेसबुक पर सस्ते सामान बेचने के फर्जी विज्ञापन डालते थे और डिलीवरी व कूरियर चार्ज के नाम पर लोगों से पैसे ठगते थे। आरोपियों ने कई राज्यों में करोड़ों की साइबर ठगी की है। पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। एसपी ओम प्रकाश मीणा के निर्देश पर पिछले दो महीनों में ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत करीब 350 साइबर ठग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *