दमकल वाहन से डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा को धुलवाया:संविधान दिवस पर बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता पहुंचे, कहा- बाबा साहब की बातों पर अमल करें

संविधान दिवस पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में अलवर शहर में डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को दमकल वाहन बुलाकर धुलवायागया। पहले आसपास का कचरा साफ कराया गया। उसके बाद दमकल वाहन बुलाकर पूरी प्रतिमा को पानी से साफ कराया। काफी दिनों से प्रतिमा पर धूल मिट्टी जमी हुई थी। इस अवसर जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को संविधान दिवस पर पूरी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने याद किया है। उनके देश के प्रति योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। अलवर में अंबेडकर सर्किल पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। यहां उनको माल्यार्पण करने आए। प्रतिमा पर धूल मिट्टी दिखी तो पूरी को साफ कराया गया। आगे भी समय-समय पर प्रतिमा की सफाई कराई जाएगी। बीजेपी के एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देशराज वर्मा ने कहा कि बाबा साहब के देश व दुनिया में करोड़ों अनुयायी हैं। उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास भी करते हैं। बाबा ने देश को संविधान दिया है। बीजेपी पार्टी के छोटे से लेकर बड़े नेताओं ने बाबा साहब को याद किया है। पार्टी के स्तर पर जगह-जगह अनेक कार्यक्रम भी हुए हैं। बाबा के योगदान को कोई भूल नहीं सकता है। प्रतिमा के पास रहने वाले व्यक्ति डीसी बौद्ध ने कहा कि वे खुद भी प्रतिमा की साफ सफाई करते हैं। नगर निगम को भी बीच-बीच में सफाई के लिए टीम भेजनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *