बाबा श्याम की पावन नगरी खाटू में तीन दिन बाद रियल एस्टेट निवेश का बड़ा मंच खुलेगा। दैनिक भास्कर पहली बार यहां प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन करने जा रहा है। यह दो दिवसीय आयोजन 29 और 30 नवम्बर को मुख्य रींगस रोड स्थित होटल Regenta Anantam Resort, तोरण द्वार के पास होगा। एक्सपो में एक ही छत के नीचे कई बिल्डर, डेवलपर्स और उनके रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल और फार्महाउस प्रोजेक्ट उपलब्ध होंगे,जहां इच्छुक खरीदार अपनी पसंद व बजट के अनुसार परियोजनाओं की तुलना और जानकारी ले सकेंगे। खाटूश्यामजी देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, जिससे hospitality, विला, होटल और फार्महाउस की मांग में तेज़ उछाल आया है। हाल के सालों में खाटू कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी, रिंग रोड निर्माण, और रींगस-खाटू क्षेत्र में चौतरफा विकास ने यहां भूमि और प्रॉपर्टी के दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। एक्सपो में प्रॉपर्टी खरीददारों के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर विशेष ऑफर्स
देशभर से निवेशक प्लॉट, जमीन और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की खरीद में रुचि दिखा रहे हैं और कई होटल-विला प्रोजेक्ट तेज़ी से विकसित हो रहे हैं। इसी बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए दैनिक भास्कर खाटू के विकास में अपना योगदान देते हुए पहली बार प्रॉपर्टी एक्सपो लेकर आ रहा है, जो बिल्डर्स और निवेशकों के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा। आयोजकों के अनुसार- एक्सपो में बड़ी संख्या में निवेशक और परिवार पहुंचने की उम्मीद है। इस एक्सपो में प्रॉपर्टी खरीददारों के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर विशेष ऑफर्स, डिस्काउंट, और साइट विजिट की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एक्सपो में AI-आधारित स्टार्टअप “2Bigha” भी हिस्सा ले रहा है, जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से जमीन की लोकेशन, वेरिफिकेशन और डिटेल्स को AI टूल्स के द्वारा सटीक रूप से दिखाने में मदद करता है। यह एक्सपो का एक मुख्य आकर्षण होगा और निवेशकों को प्लॉट व जमीन से जुड़ी जानकारी पाने में आसान व विश्वसनीय तरीके उपलब्ध करवाएगा। खाटूश्यामजी रियल एस्टेट हब के रूप में भी उभर रहा
अपेक्षा ग्रुप के सीएमडी मनोज अग्रवाल का कहना है कि दैनिक भास्कर का नाम एक ट्रेंड-सेटर के रूप में जाना जाता है और खाटूश्यामजी में भास्कर की ओर से किया गया यह प्रयास बहुत ही प्रशंसनीय है इससे खाटू के विकास में और आम निवेशकों को बहुत फायदा मिलेगा। गणेश होमस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संजीव सिसोदिया ने कहा कि खाटूश्यामजी सिर्फ राजस्थान ही नहीं पूरे देश में एक रियल एस्टेट हब के रूप में उभर रहा है यहां दैनिक भास्कर आम निवेशक और प्लॉट खरीदारों के लिए एक शानदार प्लेटफार्म लेकर आया है, जो बहुत फायदेमंद है। ओएसिस लैंड बेस के तत्वाधान में हो रहे इस एक्सपो के मुख्य सहयोगी है अपेक्षा ग्रुप, SRBD LTD, रेपेलेंट ग्रुप, गणेश होम स्टेट, गार्डन हाउस, सिद्धिविनायक होम्स, 2बीघा, वेन्यू पार्टनर रिजेंटा अनंतम रिजॉर्ट व रेडियो पार्टनर 94.3 माय एफएम है। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 9950345510, 8696666612


