मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 नवंबर (गुरुवार) को मुरैना जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसके बाद सीएम पुलिस परेड एसएएफ (SAF) ग्राउंड पर एक आम सभा को भी संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने सीएम के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल दोपहर 2:15 बजे मुरैना पहुंचेंगे और 3:30 बजे तक रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे मुरैना शहर में कुल एक घंटा पंद्रह मिनट रुकेंगे। अपने दौरे की शुरुआत में सीएम सबसे पहले नेशनल हाइवे 44 के पास निवी गांव में 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आयुर्वेदिक महाविद्यालय का भूमिपूजन करेंगे। इन संस्थानों का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
सीएम डॉ. यादव निम्नलिखित विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे… SAF ग्राउंड पर सभा को करेंगे संबोधित
विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव पुलिस परेड एसएएफ ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे आम सभा को संबोधित करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद वे वापस भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। कलेक्टर बोले- तैयारियां पूरी कर ली गईं
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के अनुसार, “मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव कल मुरैना में पहुंचेंगे। जिले को कई सौगात दी जाएगी। आयुर्वेदिक महाविद्यालय का भूमिपूजन करेंगे, दो संदीपनी स्कूल का लोकार्पण आदि कई विकास कार्यों का लोकार्पण के बाद सभा भी संबोधित करेंगे। प्रशासनिक स्तर से सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।”


