पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। महिला अपने पुरुष मित्र के साथ एक बगीचे के पास से गुजर रही थी, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने महिला और उसके पुरुष मित्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपी मौके से फरार हो गए इसके बाद उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बुधवार सुबह पीड़िता नगर थाना पहुंची और थाना प्रभारी बबलू कुमार को घटना की विस्तृत जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी। टाइगर मोबाइल के जवानों की मदद से थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार रात एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामला अभी अनुसंधान का है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और छानबीन जारी है।


