एसआईआर में लापरवाही, शिक्षक, रोजगार सहायक निलंबित:सरगुजा में एसआईआर में लापरवाही पर गिरी गाज, कमिश्नर, कलेक्टर कर रहे दौरा

सरगुजा में SIR काम में लापरवाही के आरोप में शिक्षक और रोजगार सहायक को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि शिक्षक ने सभी ग्रामीणों को फॉर्म भी नहीं बांटे थे और फॉर्म भरने में ग्रामीणों का सहयोग नहीं कर रहे थे। वहीं, रोजगार सहायक पर आरोप था कि उन्होंने अपने क्षेत्र में फॉर्म वितरण नहीं किया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामले की जांच की गई। जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई की। एसआईआर की समीक्षा जारी सरगुजा कमिश्नर एवं कलेक्टर लगातार एसआईआर की समीक्षा कर रहे हैं। एसआईआर में लापरवाही की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी एसआईआर में लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मरेया के BLO देवेंद्र कुमार पैकरा द्वारा एसआईआर में लापरवाही की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी। शिक्षक ने सभी ग्रामीणों को फॉर्म भी नहीं बांटे थे और फॉर्म भरने में ग्रामीणों का सहयोग नहीं किया जा रहा था। शिकायतों की जांच तहसीलदार लखनपुर द्वारा की गई। जांच में शिकायतों की पुष्टि हुई कि शिक्षक देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा एसआईआर के कार्यों में अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है। शिक्षक द्वारा ग्रामीणों के साथ अच्छा व्यवहार भी नहीं किया जा रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर शिक्षक देवेन्द्र कुमार पैकरा, सहायक शिक्षक एल.बी., प्राथमिक शाला मरेया को निलंबित कर दिया गया है। उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, उदयपुर निर्धारित किया गया है। रोजगार सहायक पर गिरी गाज अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के कुंवरपुर में एसआईआर के कार्य के लिए रोजगार सहायक को बीएलओ बनाया गया था। उदयपुर एसडीएम वन सिंह नेताम और लखनपुर तहसीलदार अंकिता पटेल कुंवरपुर पहुंचे तो ग्रामीणों ने एसआईआर फॉर्म वितरण नहीं होने एवं फॉर्म जमा नहीं करने की जानकारी दी। काम में लापरवाही पाए जाने पर एसडीएम ने रोजगार सहायक को निलंबित करने का निर्देश दिया। लखनपुर सीईओ डॉ स्वेच्छा सिंह ने एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने वाले रोजगार सहायक को निलंबित कर दिया है। पंचायत में एसआईआर कार्य के दौरान गैरहाजिर रहने पर कोटवार को बर्खास्त करने का निर्देश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *