ओपन वर्ग मालवा-निमाड़ केसरी का खिताब इंदौर के नाम:निधिका बनी विजेता, भीलवाड़ा की 6 अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडल विजेता बनी चैम्पियन

मंदसौर में आयोजित मालवा निमाड़ केसरी प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में इंदौर की छात्रा उपविजेता रही। भंवरकुआ स्थित ताराचंद दादा बालिका रेसलिंग सेंटर की 15 वर्षीय निधिका पाल (कुकी मिस्त्री) ने ओपन वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। निधिका की भिड़ंत भीलवाड़ा की 10 बार की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 6 अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल विजेता के साथ थी। इस मुकाबला में निधिका उप मालवा-निमाड़ केसरी का खिताब में उपविजेता रही। निधिका इंदौर के चमेली देवी स्कूल में कक्षा 9 वी में अध्ययनरत है। सेंटर के मुख्य संचालक और विधायक मधु वर्मा, अध्यक्ष कमल वर्मा, सचिव मुकेश वर्मा, नरेश वर्मा, उपाध्यक्ष मानसिंह यादव ने निधिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सतारा भी जाएगी निधिका महाराष्ट्र के सतारा में होने जा रही हिंद केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में इंदौर की निधिका पाल उर्फ कुकी मिस्त्री और संजना राठौर का चयन हुआ है। दोनों छात्राएं ताराचंद दादा बालिका रेसलिंग सेंटर की हैं। इसके लिए सागर में चयन प्रक्रिया की गई थी। पहलवान रमेश मिस्त्री ने कहा कि इस बार छात्राएं इंदौर को ज्यादा से ज्यादा पदक दिलवाएंगी। उनकी तैयारियां लंबे समय से चल रही है। वे अखाड़े में रोजाना 4 से 5 घंटे का समय दे रही हैं। यहां 5 से 20 साल तक की छात्राओं को कुश्ती की तकनीक के बारे में ट्रेनिंग दी गई है। मिस्त्री ने बताया कि महाराष्ट्र के सतारा में 20 से 23 नवंबर तक भारतीय शैली में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिलाओं के लिए 48 किलो वजन कम से कम रखा गया है। जबकि पुरुषों के लिए 55 किलोग्राम से शुरुआत होगी। अलग-अलग वजन के विजेताओं के लिए अलग-अलग पुरस्कार रखे गए हैं। विजेताओं को कार, मोटर साइकल, स्कूटर, और नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *