सरिस्का के जंगल की विरासत का हर कोना बुधवार को कंपनी बाग में लगी एक फोटो प्रदर्शनी में देखने को मिला। यहां टाइगर-लेपर्ड के अलावा हर तरह के जंगली जीव व पक्षियों के आकर्षण की झलक दिखी। एक फोटो में गिद्ध सांप को खाता दिख रहा है। वहीं एक पेड़ पर टाइगर के दो शावक आमने-सामने खड़े हैं। लेपर्ड का बहुत नजदीक से लिया फोटो नजर आया। ऐसे एक नहीं 100 से ज्यादा फोटो बुधवार को कंपनी बाग में लगी फोटो प्रदर्शनी में देखने को मिले। मत्स्य उत्सव के आखिरी दिन कंपनी बाग में लगी फोटो प्रदर्शनी में काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं। यहां आए लोगों ने कहा कि जंगल में सफारी पर जाने वालों के लिए यह फोटो प्रदर्शनी बड़े काम की है। जंगली जानवरों की बहुत आकर्षक फोटो यहां अलग-अलग फ्रेम में दिखाई गई। टाइगर व लेपर्ड के बहुत लीक से हटके फोटो मिले। जंगल के किले हों या पहाड़ और दुर्गम रास्ते उन सबको बखूबी दिखाया गया है। इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से सरिस्का के जंगल की विरासत को दिखाया गया है। जिसमें जंगली जानवार, पक्षी, दुर्गम रास्ते, पहाड़, छोटे-छोटे पक्षियों से जंगल की सुंदरता को दिखाया गया है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हिमांशु शर्मा ने कहा कि कंपनी गार्डन में लगी फोटो प्रदर्शनी में टाइगर व नेचर को दिखाया गया है। बहुत से लोगों के खींचे गए ये फोटो हैं। इसमें मेरे भी तीन फोटो लगे हैं। मेरे पास सरिस्का के अंदर के अधिकतर टाइगर के फोटो हैं। प्रदर्शनी में आए छात्र सोम्य गुप्ता ने कहा कि फोटो बहुत अच्छी हैं। नेचर को अच्छे से दिखाया है। फोटो के एंगल अच्छे हैं। जिनमें अलवर को दिखाया गया है। युवक गुरुप्रीत सिंह मस्त फोटो हैं। फोटो की एडिटिंग भी बहुत अच्छी है। ये देखिए प्रदर्शली में लगी कुछ आकर्षक फोटो


