मैहर में हुआ सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज:कॉम्पिटीशन में 85 टीमें हो रही हैं शामिल, 7 हजार खिलाड़ी लेगें हिस्सा

मैहर के उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 का बुधवार को शुभारंभ हुआ। मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर सतना लोकसभा के सांसद गणेश सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी और जयंती महेश तिवारी भी उपस्थित रहे। मैहर-सतना की 85 टीमें ले रही हैं हिस्सा इस साल मैहर और सतना जिले की कुल 85 टीमें महोत्सव में भाग ले रही हैं। इनमें 7 हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन प्रदेश के प्रमुख खेल आयोजनों में से एक है। संविधान दिवस के मौके पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी को संविधान का पालन करने की शपथ भी दिलाई। इसके बाद, अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और खेल की शुरुआत की। डेल्हा और ग्राम बनसीपुर के बीच खेला गया पहला मुकाबला सांसद गणेश सिंह ने बॉलिंग की, जबकि विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने बैटिंग करते हुए शॉट लगाया। महोत्सव का पहला मैच मैहर के ग्राम डेल्हा और ग्राम बनसीपुर के बीच खेला गया, जिसमें ग्राम डेल्हा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह, माई के रसोई संचालक धीरज पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता जिया बेग, पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय राय, वरिष्ठ पार्षद अशोक चौबे, भाजपा नेता सनत गौतम, रवि सराफ, विजय चौपड़ा, भाजपा जिला मंत्री कुलदीप तिवारी, पारस नाथ तिवारी, जितेंद्र शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे। महोत्सव के सुचारू संचालन में पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यभान पटेल, शशि मिश्रा और विश्वनाथ ‘गुड्डू’ चौरसिया संयोजक के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *