बुधवार को हॉन्ग कॉन्ग के उत्तरी ताई पो जिले में एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स की कई ऊंची इमारतों में भीषण आग लग गई। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 8 लोग घायल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आग एस्टेट की कम से कम तीन इमारतों तक फैल गई थी। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि इमारत के अंदर अब भी कई लोग फंसे हुए हैं, लेकिन उनकी सटीक संख्या पता नहीं चल पाई है। मदद के लिए अस्थायी शेल्टर खोले गए हांगकांग सरकार ने कहा है कि वांग फुक कोर्ट कॉम्प्लेक्स में लगी आग के बाद अस्थायी शेल्टर खोले गए हैं। ये शेल्टर क्वॉन्ग फुक कम्युनिटी हॉल और तुंग चेओंग स्ट्रीट लीजर बिल्डिंग में बनाए गए हैं। इसके अलावा ऐलिस हो मियू लिंग नेथरसोले अस्पताल में एक हेल्प डेस्क बनाया गया है, ताकि लोगों को मदद और जानकारी दी जा सके। सरकार ने कहा कि ताई पो जिला कार्यालय हालात पर कड़ी नजर रख रहा है और जरूरत होने पर और शेल्टर खोले जाएंगे। खबर अपडेट हो रही है…


