गुरदासपुर में थाने के बाहर धमाका, तीन लोग घायल:पुलिस ने टायर फटने का दावा किया, KLA ने ली ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी

गुरदासपुर के थाना सिटी के बाहर बीती रात एक धमाका हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसे ट्रक का टायर फटना बताया है, जबकि आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस के अनुसार, यह धमाका थाना सिटी के बाहर एक ट्रक का टायर फटने से हुआ था। पुलिस ने ग्रेनेड हमले की बात से इनकार किया है। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) की एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में संगठन ने दावा किया है कि उन्होंने थाना सिटी गुरदासपुर के बाहर ग्रेनेड हमला किया है। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि जब तक हिंदू खालिस्तान के खिलाफ बोलते रहेंगे, ऐसे ग्रेनेड हमले होते रहेंगे। हालांकि दैनिक भास्कर इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। धमाके में महिला हुई घायल घायल हुई सपना शर्मा और उनके पति रमेश शर्मा ने मीडिया को बताया कि सपना रात करीब 8 बजे थाना सिटी के बाहर से गुजर रही थीं, तभी एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद चारों तरफ धुआं फैल गया और वह सड़क पर गिर गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया। सपना के शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ आए और डॉक्टर से इलाज करवाया। पुलिस कर रही मामले की जांच शुरुआत में पुलिस ने उन्हें बताया था कि यह किसी ट्रक का टायर फटा है। हालांकि, बाद में अपनी जांच करवाने पर उन्हें पता चला कि यह धमाका ट्रक के टायर का नहीं, बल्कि किसी बम जैसी चीज का था। उनके अनुसार, अगर सिर्फ टायर फटा होता तो इतने गहरे जख्म नहीं आते, जिससे यह एक बम धमाका प्रतीत होता है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *