फतेहगढ़ के साहिब छात्र सुसाइड केस, फरार आरोपी काबू:पुत्रवधु को पहले ही पुलिस कर चुकी गिरफ्तार, घर आकर धमकाने का है आरोप

फतेहगढ़ साहिब में 12वीं कक्षा के छात्र अनरीत सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गुरमीत सिंह अर्जन कॉलोनी, नाभा का निवासी हैं। इससे पहले, 9 नवंबर को इस मामले की एक अन्य आरोपी जसवीर कौर को भी पुलिस ने पकड़ा था। यह गुरमीत सिंह की पुत्र वधु है। गांव गुरधनपुर के 19 वर्षीय अनरीत सिंह अमलोह के एक स्कूल में 12वीं का छात्र था। उसकी जान-पहचान स्कूल में ही पढ़ने वाली नाभा की 8वीं कक्षा की एक छात्रा से थी। कुछ समय पहले छात्रा की मां जसवीर कौर और उसके दादा गुरमीत सिंह अनरीत के घर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि अनरीत ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर 5 तोले सोना हड़प लिया है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और जसवीर कौर व गुरमीत सिंह ने अनरीत तथा उसके परिवार को कथित तौर पर धमकाया था। इस घटना से आहत होकर अनरीत ने 25 अक्टूबर को अपने घर में कीटनाशक दवा पी ली थी। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे डीएमसी लुधियाना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 8 नवंबर को उसकी मौत हो गई। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पहले जसवीर कौर को गिरफ्तार किया था। गुरमीत सिंह तब से फरार चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों पर परिवार को धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *