हाईवे किनारे लगी रेलिंग तोड़कर शादी पंडाल में घुसा ट्रक:मंदसौर में दो बाइक टूटीं, टेंट बिखरा; वाहन चालक को गिरफ्तार किया

मंदसौर में हाईवे पर एक ट्रक डिवाइडर पर लगी रेलिंग तोड़ते हुए शादी पंडाल में घुस गया। हादसे में वहां रखीं दो बाइकें टूट गईं। टेंट उखड़कर गिर गया। ट्रक के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुठोद में महू-नीमच 4 लेन हाईवे पर बुधवार दोपहर हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक ने पहले सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ी और फिर पंडाल में खड़ी सजावट तथा टेंट सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय पंडाल में कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दो तस्वीरें देखिए… ड्राइवर ने हादसे के बाद भागने को कोशिश की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक नशे में था। पंडाल में नुकसान पहुंचाने के बाद, चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया और सड़क पर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को भी टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही मल्हारगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक यशवंत को हिरासत में ले लिया और ट्रक को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक का शराब के नशे में होना, वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि ट्रक कुछ कदम और अंदर चला जाता, तो पंडाल में मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *