चंडीगढ़ में लड़की ने कैब ड्राइवर को पिटवाया:सिगरेट और शराब की डिमांड, मैसेज कर बॉयफ्रेंड बुलाया, गाड़ी से नीचे उतारकर हमला

चंडीगढ़ के सेक्टर-24 में एक लड़की ने उबर कैब ड्राइवर से पहले सिगरेट और शराब दिलवाने की मांग की और उसके बाद अपने मोबाइल से मैसेज कर अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया। बॉयफ्रेंड के साथ आए लड़कों ने ड्राइवर को गाड़ी से उतारकर बुरी तरह पीट दिया और मौके से फरार हो गए। डेराबस्सी निवासी कैब ड्राइवर कुलदीप सिंह ने बताया कि उसने सुबह बारवाला रोड, डेराबस्सी से लड़की को उबर बुकिंग पर पिक किया था। जैसे ही गाड़ी चंडीगढ़ में एंटर हुई, लड़की ने कहा कि वह गाने सुनना चाहती है और आगे की सीट पर बैठेगी। कुलदीप ने उसे पीछे बैठने के लिए कहा, क्योंकि वह अकेली सवारी थी। पहले सिगरेट फिर शराब की डिमांड कुलदीप ने कहा कुछ देर बाद लड़की ने सिगरेट पीने की बात कही। ड्राइवर ने कहा कि आगे किसी मार्केट से दिला देगा। फिर लड़की ने शराब पीने की बात कही, जिस पर ड्राइवर ने कहा”आपकी मर्जी।” इस दौरान लड़की लगातार अपने फोन पर मैसेज कर रही थी। जैसे ही कैब सेक्टर-24 पुलिस चौकी के पास पहुंची, एक लग्जरी कार में आए कुछ लड़के उसकी गाड़ी के सामने आकर रुके। उन्होंने कुलदीप को बाहर निकाला और उस पर किसी नुकीली चीज से वार किया। हमले में उसके बाजू और माथे पर चोटें आईं। लड़के लड़की को अपनी कार में बैठाकर फरार मारपीट करने के बाद सभी लड़के लड़की को अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद कुलदीप ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। कुलदीप ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए। कुलदीप ने कहा पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवा सकती है। इसके अलावा जहां से उसने लड़की को बैठाया था वहां पर और रास्ते में जिस रोड से वे सेक्टर-24 में पहुंचे, उस रास्ते में भी सीसीटीवी लगे होंगे, उनकी भी पुलिस जांच कर सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *