आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कांकेर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा ड्यूटी पर तैनात जवान, साथी जवानों ने जगाया तो नहीं मिले होश

कांकेर जिले के ग्राम कच्चे में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरक्षक की पहचान नारायणपुर जिले के रक्षित केंद्र से आए त्रिनाथ भंडारी (आरक्षक क्रमांक 1200) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक त्रिनाथ भंडारी कथा स्थल के पास भीरागांव स्थित कैंप में रात को विश्राम कर रहे थे। बुधवार सुबह जब वह निर्धारित समय पर नहीं उठे, तो साथी जवानों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्हें तत्काल भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रशासन ने घटना की सूचना तत्काल मृतक आरक्षक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर जवान के पहले से अस्वस्थ होने की आशंका जताई जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। उच्च अधिकारियों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *