‘काम घटिया हुआ तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड कर दूंगा’:मंत्री ने मंच से चेताया; खंडवा में 115 करोड़ के भूमिपूजन किए

खंडवा में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने ओंकारेश्वर, पंधाना में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान 115 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क और पुल-पुलियों की नींव रखी गई। मंत्री ने मंच से विभाग के अफसर को चेतावनी दी कि यदि काम घटिया हुआ तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड कर दूंगा और कड़ा एक्शन लूंगा। कहीं भी शिकायत मिले तो तत्काल एक्शन ले और कार्रवाई करें। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कोताही बरतने पर सजा मौके पर मौजूद इंजीनियर, ठेकेदार पर कार्रवाई होगी। जनता का पैसा बर्बाद ना हो, इसलिए ऐसे कदम उठाना पड़ रहा हैं। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में विकास की सोच नहीं थी, वो चाहती तो 58 साल की सरकार में सड़कों का विकास कर देगी लेकिन एक सिंगल लेन सड़क तक नहीं बनाई। सड़क निर्माण में अब पेड़ कटाई की बजाय शिफ्टिंग करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों के किनारे प्रत्येक किलोमीटर पर भूजल रिचार्ज के लिए जल ग्रहण संरचना बनाई जाएगी, ताकि पानी व्यर्थ बहकर ना जाए। मंत्री ने करोड़ों के कामों को भूमिपूजन किया
पंधाना-खंडवा रोड़ का भूमिपूजन किया, यह 52 करोड़ 46 लाख रुपए से बनेगा, जिसके टेंडर हो चुके हैं। ओंकारेश्वर में 18.81 करोड़ रूपए लागत से बर्फानी आश्रम तक पहुंच मार्ग सहित 3 छोटे पुलों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। 8.49 करोड़ रूपए लागत से निर्मित होने वाले सर्किट हाउस के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ओंकारेश्वर में नर्मदा तट पर फ्लोटिंग जेट्टी सिस्टम, गोमुख घाट, बाणगंगा घाट और ब्रह्मपुरी घाट पर 49.74 लाख रुपए लागत के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *