रामगढ़ पुलिस ने पांच चोरों को किया गिरफ्तार:बंद घरों में चोरी करते थे, बंगाल में पॉकेटमारी की थी योजना

रामगढ़ पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। गिरोह का सरगना मोहम्मद हरिरा है, जिसकी निशानदेही पर अन्य चार सदस्यों को पकड़ा गया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि मोहम्मद हरिरा को पहले गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे चोरी के सामान को रामगढ़, हजारीबाग और रांची के विभिन्न स्थानों पर बेचते थे। अपराधियों के पास से चोरी के जेवरात, चोरी में इस्तेमाल किया गया एक चार पहिया वाहन, एक बाइक और चोरी के पैसों से खरीदी गई एक कार, एक बाइक, लैपटॉप और टीवी बरामद किया गया। इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाता था पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रामगढ़ के कुज्जू घाट और बरकाकाना जैसे इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाता था। पुलिस को इन अपराधियों की कई दिनों से तलाश थी। गिरफ्तार अपराधी पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों की रैलियों में पॉकेटमारी करने की योजना बना रहे थे और वहां जाने की तैयारी में थे। पुलिस ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी से हजारीबाग, रामगढ़ और अन्य जिलों में चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है। मोहम्मद हरिरा चोरी से काफी पैसा कमाता था और उन पैसों से महंगे होटल, गाड़ियां तथा अन्य शौक पूरे करता था। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मोहम्मद हरिरा, मोहम्मद साहिल, दीपक कुमार स्वर्णकार, अरुण कुमार वर्मा और बृज किशोर वर्मा शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *